प्रेमिका के लिए दी जान : फंदे पर झूलता मिला यूपी का कामगार, तनाव में उठाया कदम….

Spaka News

हिमाचल की राजधानी शिमला में एक युवक के सुसाइड का मामला सामने आया हैं। उत्तर प्रदेश का रहने वाले ये युवक काफी समय से डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है कि इसकी प्रेमिका ने कहीं दूसरी जगह शादी कर ली थी, इस वजह से वह परेशान था। बीती रात को इसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी उम्र करीब 23 साल बताई जा रही हैं। इसकी पहचान रोहित पुत्र मुनेश्वर लाल, तहसील गोपामायु, जिला हरदोई निवासी के तौर पर हुई है।

कसुमपटी चौकी क्षेत्र में यह घटना पेश आई है। सरघीन के समीप खुला जुब्बड नामक स्थान पर एक बिजली का पावर प्लांट तैयार किया जा रहा है। रोहित पिछले 2 वर्षों से ठेकेदार के साथ प्लांट में काम करता था। देर रात युवक प्लांट के समीप फंदे से लटका पड़ा मिला। 

स्थानीय लोगों ने प्लांट प्रबंधक को वारदात की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र के बाद शव कब्जे में लिया। पुलिस को मौके से कोई भी नोट बरामद नहीं हुआ है। रविवार को आईजीएमसी अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।


Spaka News