पंजाब से 4 को दबोच लाई खाकी…जेबकतरी महिलाओं के गिरोह का भंडाफोड़

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

बिलासपुर : घुमारवीं पुलिस ने पंजाब के पठानकोट से महिला जेबकतरियों का गिरोह पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसमें 4 महिलाएं शामिल है। भीड़- भाड़ वाले जगहों जैसे बस अड्डों पर ये महिलाएं लोगों की जेब से पैसे उड़ा लेती थी।डीएसपी घुमारवीं ने पत्रकारों को बताया कि दकड़ी चौक के पास एक वृद्ध की जेब से दो महिलाओं ने 43 हजार 500 रुपए पर हाथ साफ़ किया था। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई थी। पुलिस के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर उसमें एक गाड़ी नजर आई जिसे पुलिस ने ट्रेस किया और यह गाड़ी पठानकोट की थी। पुलिस टीम पठानकोट रवाना हुई और पूछताछ के बाद महिलाओं को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि यह महिलाओं का गिरोह है, जिसमे चार महिलाएं शामिल है। यह सभी मध्य प्रदेश की रहने वाली है। टैक्सी हायर करके भीड़ भाड़ वाले बस अड्डों पर जाती है और लोगों की जेब काटकर पैसे उड़ाकर वापिस टैक्सी करके पठानकोट चली जाती है। यह महिलाएं ज्यादातर राष्ट्रीय राजमार्ग के बस अड्डे जिनमें ज्वालामुखी, कांगड़ा, हमीरपुर, घुमारवीं, बिलासपुर यहां लोगों की जेब काट कर पैसे उड़ा देती है।


Spaka News
Next Post

प्रेमिका के लिए दी जान : फंदे पर झूलता मिला यूपी का कामगार, तनाव में उठाया कदम....

Spaka Newsहिमाचल की राजधानी शिमला में एक युवक के सुसाइड का मामला सामने आया हैं। उत्तर प्रदेश का रहने वाले ये युवक काफी समय से डिप्रेशन में था। बताया जा रहा है कि इसकी प्रेमिका ने कहीं दूसरी जगह शादी कर ली थी, इस वजह से वह परेशान था। बीती […]

You May Like