हिमाचल : NH पर अज्ञात वाहन ने कुचला वृद्ध राहगीर, दर्दनाक मौत

Spaka News

पांवटा साहिब – NH-चंडीगढ़-देहरादून पर मिश्रवाला के समीप एक वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिस कारण वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नुर हसन (60) पुत्र मासुम अली निवासी मिश्रवाला देर शाम नेशनल हाइवे-72 पर पैदल अपने घर जा रहा था। तभी कोई अज्ञात वाहन आया और वृद्ध व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना बाद व्यक्ति सड़क पर काफी देर तक पड़ा रहा और अधिक बारिश होने के कारण सड़क ठीक से नजर नहीं आ रही थी, जिस कारण व्यक्ति के उपर से कई और वाहन गुजर गए। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मारी थी।

उसके बाद आसपास के लोंगो ने सड़क पर खून से लथपथ व्यक्ति को देखा तो पाया कि व्यक्ति बुरी तरह से कुचला जा चुका था। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने बताया कि सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *