हिमाचल : भाजपा कार्यकर्ता पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, मारने के लिए दौड़ी भीड़, दुकान में छिपकर बचाई जान…….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हमीरपुर के नादौन में एक नेताजी पर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला सोमवार देर शाम का है, जब विधानसभा क्षेत्र नादौन में सैकड़ों लोग एक व्यक्ति को दौड़ाते हुए नादौन के इंद्रपाल चौक तक ले गए। इसी व्यक्ति जान बचाने के लिए दुकान के भीतर घुस गया। लोगों की भीड़ व्यक्ति को दुकान से बाहर निकालने की जिद पर अड़ी रही।

तभी किसी ने इस बारे में पुलिस थाना नादौन को सूचना दे दी। थोड़ी देर में ही पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची, लेकिन लोग काफ़ी गुस्से में थे, जिससे हालात काफी तनावपूर्ण हो गए।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ आकृति शर्मा और डीएसपी शेर सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को आश्वासन दिया कि जांच के बाद आरोपी नेता के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसके बाद भीड़ शांत हुई।

आरोप है कि व्यक्ति ने नादौन की एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ का पता चलने के बाद पीड़ित महिला का बेटे और सैकड़ों लोगों ने आरोपी को घेर लिया। वो तो नेताजी खुश किस्मत रहा की वह मौके से भागने में कामयाब रहा।

आरोपी राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

पुलिस ने उसके के खिलाफ नादौन थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी शेर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : हृदय गति रुकने से पुलिस जवान का निधन, शोक की लहर..........

Spaka Newsहमीरपुर : एक तरफ जहां पूरा देश आजादी के 75 साल पूरा होने पर “आजादी का अमृत महोत्सव” मना रहा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश पुलिस ने एक जवान खो दिया है।     हमीरपुर सदर थाना में बतौर एसएचओ अपनी सेवाएं दे चुके राजेश कुमार का ह्रदय गति रुकने से निधन हो […]

You May Like