हिमाचल में नेपाली की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान, संदिग्ध अवस्था में मिला शव…

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल के तहत नौहराधार क्षेत्र में 60 से 65 साल के एक नेपाली की हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। नेपाली का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। चूंकि लाश पर चोटों के निशान हैं, लिहाजा पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर हत्या का ही मामला दर्ज किया है।

रविवार दोपहर नौहराधार पुलिस चौकी को चाड़ना के रहने वाले विजेंद्र कुमार ने सूचना दी कि करीब 60 से 65 साल का नेपाली भीम बहादुर सुबह 9 बजे से दरवाजा नहीं खोल रहा। मृतक भीम बहादुर को अमर सिंह नेगी ने पुराने छप्पर वाला मकान किराए पर दिया हुआ था। इसमें वो 15 से 20 दिन से रह रहा था।

सूचना देने वाले ने पुलिस को ये भी बताया कि अमूमन वो सुबह जल्दी उठ जाता था। इसी कारण उसे अप्रिय घटना को लेकर शक हुआ। सूचना मिलते ही नौहराधार पुलिस के हैड कांस्टेबल खुश व आरक्षी योगेश्वर दत्त घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा खोला।

जांच में मृतक भीम बहादुर को डबल बैड से नीचे मृत अवस्था में पाया गया। निरीक्षण पर मृतक के माथे व बाजू पर चोट के निशान थे। साथ ही पेट व छाती पर नील भी पड़ गए थे। ऐसे में इस बात की आशंका प्रबल हो गई कि मृतक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा गया है।

 पुलिस ने फोरेंसिक टीम व खोजी कुत्तों को भी जांच में शामिल करने के लिए बुलाया है। शाम तक पुलिस अधिकारियों के भी घटनास्थल तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। संगड़ाह पुलिस ने आईपीसी की धारा -302 के तहत मामला दर्ज़ किया है। 

पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने संदिग्ध शव बरामद होने की पुष्टि की है। साथ ही  इस बात की भी तस्दीक की है कि शव पर चोटों के निशान हैं।


Spaka News
Next Post

पूर्व प्रत्याशी बलबीर चौहान को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Spaka Newsभारतीय जनता पार्टी ने एक और नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का हवाला देकर 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य व रेणुका से तीन बार भाजपा के […]

You May Like

Open

Close