पूर्व प्रत्याशी बलबीर चौहान को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

भारतीय जनता पार्टी ने एक और नेता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का हवाला देकर 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य व रेणुका से तीन बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बलवीर चौहान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।  

ऐसा माना जा रहा है कि बलबीर चौहान पर सोशल मीडिया में वायरल हुए ऑडियो की गाज गिरी है। ऑडियो में बलबीर चौहान कांग्रेस के पक्ष वोट डालने की बात कह रहे हैं। महिला के साथ हुई बातचीत के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल पैदा हो गई थी। वही पार्टी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया। 

 हालांकि इस बारे में बलबीर चौहान अपनी सफाई दे चुके थे। उन्होंने कहा था कि यह ऑडियो पुराना है। जब उन्हें टिकट नहीं मिला था तो वह गुस्से में आ गए थे। जिसका कारण उन्होंने ऐसा कहा था। अब वह पार्टी के साथ है और पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 7 नवंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 7 November 2022 : इन राशि वालों के लिए बेहद खास रहेगा सोमवार का दिन, मिलेगी सफलता..........

Spaka Newsआज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दर्शी तिथि और सोमवार का दिन है। चतुर्दर्शी तिथि आज शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जायेगी। आज व्रतादि की पूर्णिमा मनायी जायेगी। आज देव दीपावली मनायी जायेगी। आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक सिद्धि योग […]

You May Like