हिमाचल:पड़ोसी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म:बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया आरोपी………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 ऊना हिमाचल के ऊना के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसका आरोप पड़ोस के ही एक व्यक्ति पर लगा है। जो पूर्णियां (बिहार) का रहने वाला बताया जा रहा है। उस पर नाबालिग को धमकाने का भी आरोप है। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार 13 साल की बेटी को उसका पड़ोसी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसने अपने कमरे में लेजाकर नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डरी सहमी नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। जिस पर नाबालिग के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना में रिपोर्ट लिखवाई।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 30 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 30 September 2022 : नवरात्रि के पांचवें दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Spaka News 30 सितंबर 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 30 सितंबर 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है […]

You May Like