हिमाचल: दो बच्चों की मां पति को छोड़कर प्रेमी संग हुई फरार, पुलिस में दर्ज हुआ मामला…………

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक विवाहिता के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला पिछले दो महीने से घर से लापता है। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ अपना 8 साल का बच्चा भी ले गई है। इस संदर्भ में महिला के पति ने पुलिस थाना पांगी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
महिला के पति सुभाष कुमार निवासी पूंटो ने बताया कि दो महीने पहले उसकी पत्नी उसके आठ साल के बेटे को लेकर घर से यह बोलकर गई थी कि वह अपने मायके जा रही है, लेकिन तीन-चार दिन बाद भी वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद उसने सभी रिश्तेदारों को फोन करके पूछा, लेकिन उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चला। उसने बताया कि उनके दो बेटे हैं, 11 साल का बेटा घर पर है, जबकि छोटे बेटे को वह अपने साथ ले गई है। पति ने बताया कि उसे शक है कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है। उसने बताया कि उसने इस बाबत पुलिस थाना पांगी में शिकायत भी दर्ज करवाई है, लेकिन पिछले एक महीने से उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया है।
मामले की पुष्टि करते हुए पांगी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के पति ने 18 अक्तूबर, 2021 को महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार महिला का फोन ट्रेस (trace)करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के मायके पक्ष वालों के ब्यान दर्ज किए गए हैं। महिला के मायके पक्ष वालों का कहना है कि उनकी बेटी ने 20 साल पहले भागकर शादी की हुई थी और अब उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *