आज का राशिफल 6 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 6 June 2022: आज का दिन बहुत अच्छा,सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Spaka News

आज का राशिफल 6 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 6 June 2022 Horoscope Today, 6 June 2022 राशिफल 6 जून 2022:  आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी, जानिए कैसा रहेगा सोमवार का राशिफल..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मन शान्त रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेगी। बातचीत में संयम बनाए रखें। मित्र के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा के योग हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

वाणी में मधुरता रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में वयस्तता बढ़ सकती है। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन परेशान हो सकता है।  परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।  माता-पिता का साथ मिलेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, परन्तु परिवार में आपसी मतभेद भी हो सकते हैं। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।  शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां हो सकती हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

कल या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।  इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। घर में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

संयत रहें। मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार में पारिवारिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।  नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। सन्तान को कष्ट रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। संयत रहें।  परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा खर्च भी बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में सुधार होगा। 

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 6जून 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News