हिमाचल: पर्यटन घाटी के जंगल में चल रही थी रेव पार्टी,जमकर परोसा जा रहा था चरस व कोकीन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कुल्लू : पर्यटन नगरी मणिकर्ण में पुलगा के साथ लगते जंगल में रेव पार्टी चल रही थी। पार्टी में जमकर नशा परोसा जा रहा था और यहां युवक व युवतियां म्यूजिक पर डांस पार्टी कर रहे थ। वहीं इस पार्टी में हड़कंप उस समय मच गया, जब यहां अचानक पुलिस ने दस्तक दे दी। पुलिस ने युवकों के पास से चरस , कोकीन समेत अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार बीती शनिवार रात को पुलगा के साथ लगते जंगल में रेव पार्टी चल रही थी। जिसमें 75 से 80 युवक युवतियां शामिल थे। ये सभी म्यूजिक पर डांस पार्टी कर रहे थे। पार्टी में नशा भी खूब परोसा जा रहा था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साउंड सिस्टम के आयोजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 6 बडे स्पीकर, एक लैपटॉप, एक मिक्सर, 3 एम्पलीफायर, एक जनरेटर व 1 हैड फोन को अपने कब्जे में लिया है। पार्टी में मौजूद कुछ युवाओं से पुलिस ने तलाशी के दौरान चरस और कोकीन सहित अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं।

एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस दौरान पारनेम सर्व पुत्र जवायसन (मणिपुर) के कब्जा से 4.58 ग्राम चरस तथा रघुवीर पुत्र राम लाल निवासी भुंतर (कुल्लू)  के कब्जे से  0.47 ग्राम एमडीएमए, 1.94 ग्राम कोकीन व 6.48 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 6 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 6 June 2022: आज का दिन बहुत अच्छा,सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Spaka Newsआज का राशिफल 6 जून 2022 Aaj Ka Rashifal 6 June 2022 Horoscope Today, 6 June 2022 राशिफल 6 जून 2022:  आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी, जानिए कैसा रहेगा सोमवार का राशिफल.. यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना […]

You May Like