आज का राशिफल 20 दिसंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 20 December 2021: इन राशि वालों को मिल सकती है करियर में उन्नति, जानिये आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। सोमवार 20 दिसंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए आज के राशिफल के बारे में..

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी दोस्त के साथ मतभेद दूर होगा। आज सिनेमा और वेबसीरीज का आनन्द ले सकते हैं। पास की जगह घूमने की योजना बनायेंगे। दंपत्तियों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके मन में काफी सारे विचार आते रहेंगे। कार्यस्थल पर में परिवर्तन हो सकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

दिन की शुरुआत में कुछउलझन सकती है। हालांकि बाद में स्थिति अनुकूल होगी। आप परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। धार्मिक कार्यों की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्यों का श्रेय खुद लेने का प्रयास करेंगे। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। अनजान लोगों को कर्ज न दें। जोखिम लेने से बचें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। कारोबार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाते रहें। वैवाहिक जीवन सौहाद्रपूर्ण रहेगा। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। तनाव दूर होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आपको सावधान रहना होगा छात्रों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। कई लोगआपके विचारों से असहमत रहेंगे। अनियंत्रित खानपान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। दंपत्ति खुश रहेंगे।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 आपको अपने कौशल का लाभ मिलेगा।कारोबार में में आपको नकदी की समस्याओं से राहत मिलेगी। संतान को करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार की सुख-सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। छात्रों को  सफलता मिलेगी। पुराने दिक्कत से निजात मिलने की संभावना है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 आप अपनी नौकरी को लेकर काफी गम्भीर रहेंगे।  दिनचर्या काफी बाधित रहेगी। दफ्तर में सीनियर्स का सहयोग लेने में संकोच न करें। अपनी कमजोरियों पर काबू पाने का प्रयास करें। कारोबार में एडवांस पेमेंट मिलने से काम में तेजी आयेगी। धन लाभ हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। शुभ सूचना मिल सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन उलझन वाला रहेगा। आज कुछ अलग ही विचारों में खोये रहेंगे। कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात के बाद मन प्रसन्न रहेगा। इससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। शंकालु विचारों को ज्यादा महत्व न दें। अपनी क्षमता और मेहनत पर भरोसा करें। कष्ट दूर होंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज किसी से बहस हो सकती है। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ेगा। कुछ समस्याओं को ज्यादा महत्व न दें। अपने कार्य में एकाग्र होने पर ध्यान दें। परिवार में किसी कारणवश अनबन हो सकती है। पेट दर्द से पीड़ित हो सकते हैं। खानपान को लेकर सावधानी रखें। धन लाभ होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

 दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कारोबार में साझेदारी से लाभ होगा। नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो अनुकूल अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पास की जगह की यात्रा शुभ फलदायी रहेगी। मार्केटिंग और मीडिया संबन्धित कार्यों के लिये दिन काफी अच्छा है। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। कुसंगति से नुकसान हो सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

 कारोबारी सौदे करते समय सावधानी रखें। दफ्तर की परेशानियों से तनाव में रहेंगे।विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आर्थिक मामलों को लेकर पार्टनर्स के साथ मतभेद उभर सकते हैं।  आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन शानदार रहेगा। रिश्तेदारों और पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी बदलने का विचार बना सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लोग आपको सम्मानित नजरों से देखेंगे। धन के लेन-देन में थोड़ी सावधानी रखें। तनाव दूर होगा। लेनदेन करते समय पूरी जानकारी हासिल करें। 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन सामान्य रहेगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। संतान को लेकर थोड़ी समस्या हो सकती है। जोड़ों के दर्द की समस्या होगी। नया काम शुरू करना उचित नहीं है। बड़ों की राय की अनदेखी न करें। धर्म-कर्म में मन लगेगा।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

काँगड़ा : जवाली का जवान हुआ शहीद , बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग में सीने में लगी गोली जाने पूरी ख़बर

Spaka Newsजिला काँगड़ा के ज्वाली कसबे के भलाड़ गांव के सिपाही ओंकार सिंह बॉर्डर पर पाकिस्तान की तरफ से हुयी फायरिंग में शहीद हो गए ,सिपाही ओंकार सिंह (51) अमृतसर के तरनतारन में 103 बीएसएफ बटालियन में तैनात थे, घने कोहरे के बीच हुयी फायरिंग में एक गोली ओंकार सिंह […]

You May Like