आज का राशिफल 12 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 12 September 2022 : कार्य क्षेत्र में लाभ के योग, निवेश करने में बरतें सावधानी……

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News


राशिफल ग्रह नक्षत्रों के चाल पर निर्भर करता है राशिफल के माध्यम से विभिन्न राशियों के काल खंडों के विषय में भविष्यवाणी की जा सकती है अश्विन मास के दूसरे के दिन यानी आज (सोमवार) को कुछ राशि के जातकों के अच्छा तो कुछ के बुरा साबित हो सकता है। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:58 से दोपहर 12:57 तक है और अमृत काल सुबह 04:14 से 05:49 तक है। आइये जानते हैं कि मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि के जातको का राशिफल।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सावधान रहने वाला है। अगर आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने खानपान से दूर रहें। आज आपको कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में भी लोग आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं इसलिए आपको तोलमोल कर बोलना होगा। आप चुस्ती फुर्ती के कारण अपने से ज्यादा दूसरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे,जिसका आपको नुकसान हो सकता है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के कारण आप आज किसी को भी उधार देने में सोचेंगे भी नहीं,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नई योजनाएँ शुरू करेंगे, जो लोग जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे काम को कराने की सोच रहे हैं,उन्हें आज सफलता मिलेगी।आप अपने पिता से कोई मदद मांग सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी, क्योंकि वे अपने अच्छे कार्यों के लिए जाने जाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी और आपको कमाई के कई मौके मिलेंगे। आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने किसी लक्ष्य को पकड़कर रखेंगे,तो वह कोई अच्छा मुकाम आसानी से पा सकेंगे। परिवार का कोई सदस्य आज कुछ ऐसा काम करेगा, जिससे आपका और आपके परिवार का नाम रोशन होगा।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आप अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर किसी धार्मिक स्थान पर ले जा सकते हैं। आपको बच्चों के भविष्य के लिए पैसे बचाने पर भी विचार करना होगा। अगर आप कोई फैसला लेते हैं तो परिवार वालों और जीवनसाथी से बात करके ही लें। परिवार में आज किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और यदि कोई लेन-देन की समस्या आपको परेशान कर रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुस्ती भरा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आप कुछ घरेलू समस्याओं से घिरे हुए थे तो कुछ हद तक आप उनसे छुटकारा पा सकते हैं। व्यापार उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को ससुराल वालों से मिलने ले जा सकते हैं। आज काम करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन उनसे डरें नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ लेन-देन के मामले में सावधान रहने का दिन है। व्यापार करने वाले लोगों को आज लेन-देन बहुत सावधानी से करना चाहिए अन्यथा कोई उन्हें धोखा दे सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ रही थीं तो आज वे समाप्त हो जाएंगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो आज कोई आप पर झूठे आरोप लगा सकता है, जिसमें उन्हें अपनी बात अवश्य लोगों के सामने रखनी होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज जरूरी काम के चलते आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आप कोई नया निवेश कर सकते हैं। आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए आज कोई और अच्छा ऑफर आ सकता है। अपनी जिम्मेदारियां बढ़ने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप उन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे। आज आप दोस्तों के साथ बात करने में कुछ समय बिताएंगे जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपको अपने पुराने झगड़ों से मुक्ति मिलेगी।यदि आपके ऊपर कुछ कर्ज था,तो वह भी काफी हद तक कम होगा। अच्छी सेहत के साथ आज आप हर काम आसानी से कर पाएंगे। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपको कोई इंक्रीमेंट प्रमोशन भी मिल सकता है। आप चतुर बुद्धि के प्रयोग से अपने विरोधियों को परास्त करने में भी सक्षम होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाग्य के सहयोग से आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। नौकरी के लिए घर-घर घूम रहे युवाओं को आज थोड़ी राहत मिल सकती है। लव लाइफ जीने वाले लोगों को अगर कोई परेशानी थी तो आज उन्हें उम्मीद की एक नई किरण दिखाई देगी। विद्यार्थी आज शिक्षा के साथ-साथ किसी भी पाठ्यक्रम की तैयारी कर सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्रों में प्रगति के कारण आपके पास अच्छी रकम होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। अगर आपको यात्रा पर जाना है तो वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आप घर और बाहर दोनों जगह परिवार में सामंजस्य बिठाने में सफल रहेंगे। आपके परिवार के कुछ सदस्य आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज के दिन आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने से आपको खुशी होगी, लेकिन आपके कुछ अनावश्यक खर्च नियंत्रण से बाहर रहेंगे, जिन पर आपको नियंत्रण रखना होगा। छात्र पढ़ाई में अच्छा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज आप किसी प्रतियोगिता में भाग भी ले सकते हैं। सामाजिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है जिससे आपका मान सम्मान बना रहेगा। आज आपको किसी मित्र से उपहार मिल सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। नौकरी करने वाले जातक यदि नौकरी में बदलाव चाहते हैं तो उनके लिए बेहतर होगा कि वे कुछ समय पुराने में ही रहें। परीक्षा में सफलता मिलने पर छात्रों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग आज किसी अच्छी स्थिति में पहुंच सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 12 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : हाथ से रस्सी फिसलने पर ट्रैकर की मौत,दस दिन बाद चट्टानों से निकाला शव....

Spaka Newsउत्तरकाशी से किन्नौर के छितकुल स्थित खिमलोगा दर्रे में राक्लाइमिंग करते हुए हाथ से रस्सी फिसलने के कारण ट्रैकर की मौत हो गई।  लगभग दस दिन बाद डोगरा स्काउट्स और आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम द्वारा ट्रैकर के शव को बरामद कर लिया है। व्यक्ति के शव को छितकुल लाया जा रहा है।  उल्लेखनीय है […]

You May Like