आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 10 October 2022 :  किसी को होगा धन लाभ तो किसी को करना होगा तनाव का सामना,देखिए राशिफल

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आज चन्द्रमा मीन में है लेकिन 04:03 pm के बाद मेष राशि में आ जाएंगे। रेवती नक्षत्र है। सूर्य अभी कन्या व गुरु मीन में है। शनि मकर में व मङ्गल वृष में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज कुश व बेल का पेड़ लगाएं।आज कर्क व मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं–

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके प्रभाव और ऐश्वर्य में वृद्धि लाएगा। आपको अपने लक्ष्यों पर टिके रहना है, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे, अन्यथा आप किसी अन्य कार्य में संलग्न होकर उन पर ध्यान नहीं देंगे, जिसके लिए आपको बाद में परेशानी होगी। राजनीति में काम करने वाले लोग अपनी लोकप्रियता बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आप परिवार के सभी सदस्यों को किसी न किसी काम में साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे, लेकिन रिश्तों में चल रही अनबन के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा। साझेदारी में कोई भी व्यवसाय करने से आपको बचना चाहिए।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र में आज आपको मन लगाकर काम करना होगा। किसी से पैसे उधार लेने से बचें। यदि आप कोई काम कर रहे हैं तो उसमें अनुशासन पर पूरा जोर दें और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि वे सक्रिय रहेंगे और आपके काम की नकल निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहने वाला है। आप धर्म कर्म के कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे, जिससे आपकी छवि और बढ़ेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए शुभ फल लेकर आएगा, लेकिन आपको व्यर्थ में मान बड़ाई के कार्य को करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में आप अपनी दी गई जिम्मेदारियों को पूरे सूझबूझ से निभाएं नहीं तो कोई गलती हो सकती है। संतान के करियर को लेकर यदि आप चिंतित थे तो आपकी चिंताएं समाप्त हो जाएंगी, क्योंकि उन्हें विदेश से अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोग अपने लाभ को लेकर खुश रहेंगे। अगर आप किसी दोस्त से मिलेंगे तो उन्हें कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। नौकरीपेशा जातकों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि के पूरे संकेत दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पर बहुत अधिक भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह टूट सकता है। आज आपकी वाणी आपको पूरा मान-सम्मान देगी और परिवार में खुशनुमा माहौल के कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा जिससे आप कोई भी काम आसानी से कर पाएंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो उसे टाल दें, नहीं तो दुर्घटना की आशंका है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ा पाएंगे, जिससे भाईचारे को भी बढ़ावा मिलेगा। आज नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आपको किसी गलत काम में शामिल होने से बचना चाहिए। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप कोई नई संपत्ति भी खरीद सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से संबंधित कुछ योजनाएँ बनाते हैं तो आपको उसमें किसी को भागीदार बनाने से बचना होगा अन्यथा यह आपके लिए हानिकारक होगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आकस्मिक रहेगा। आप अपनी मेहनत से कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे आपका और आपके परिवार का नाम रोशन होगा और आप परिवार में जिम्मेदारियों से कुछ सीखेंगे, क्योंकि परिवार का कोई सदस्य आपसे गलत बोल कह सकता है। आपको अपने व्यवहार में सरलता बनाए रखनी होगी। आपको चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या को नज़रअंदाज़ करने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो यह बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है। यदि आपने पहले किसी से पैसे उधार लिए थे, तो वे आपसे वापस मांग सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी लग्जरी का कुछ सामान भी खरीद सकते हैं, लेकिन आपको दिखावे के चक्कर में अधिक धन व्यय करने से बचना होगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी साख चारों ओर फैलेगी और किसी लेन-देन के मामले में आपसे कोई गलती हो सकती है। अगर आप किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे तो वहां आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस पैसे के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। नौकरी करने वाले लोग अपने काम के प्रति जागरूक रहेंगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे, लेकिन जल्दबाजी में किसी पर भरोसा करेंगे तो यह आपके लिए नुकसानदेह होगा। किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आज आप निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आपको अपने काम में ध्यान देना होगा व अपने कार्यों पर पूरा फोकस रखना होगा ताकि आप उन्हें समय रहते पूरा कर सकेंगे। आप अपने रिश्ते में किसी ऊर्जा से खुश रहेंगे लेकिन आमदनी में वृद्धि के कारण आपको अपने मन में अहंकार की भावना को विकसित नहीं होने देना चाहिए अन्यथा यह आपके कुछ रिश्तों को खराब कर सकता है। आप किसी की मदद के लिए कुछ पैसों की व्यवस्था भी कर सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी से कोई महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं। सबके प्रति आपका मान सम्मान और स्नेह रहेगा, जिससे परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में नई संपत्ति का अधिग्रहण हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में सुधार के साथ ही आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपको अपने मन मुताबिक कोई अच्छी जानकारी सुनने को मिल सकती है। भाईचारे की वजह से आप किसी भी गलत काम के लिए हां कह सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से पहले पूरी तरह से जांच-पड़ताल करनी होती है। अपने आलस्य के कारण आप किसी काम को कल के लिए टाल सकते हैं जो बाद में आपके लिए परेशानी का सबब बनेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशी का रहने वाला है। परिवार में चल रहे कलह का अंत होने से परिवार में सुख शांति रहेगी। आप अपनी सूझबूझ से परिवार के किसी सदस्य के करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट पाकर आप खुश होंगे। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें और अपने खाने की आदतों में बदलाव करें। योग-व्यायाम को आप अपनी दिनचर्या में शामिल करें तो बेहतर होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 10अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : नशा माफिया पर शिकंजा, इतने किलो चरस सहित चार युवक गिरफ्तार..........

Spaka Newsमंडी जिला के सुंदरनगर पुलिस द्वारा नशा माफियाओं के खिलाफ छेड़ा गया अभियान लगातार जारी है ताजा मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 1 किलो 430 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है वहीं पुलिस ने दोनों मामले में चार आरोपीयों […]

You May Like