आज का राशिफल 24 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 24 April 2023: नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, लापरवाही करने से करें परहेज़

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 24 तारीख का दिन मिश्रित रहेगा, मिथुन और वृषभ राशि वाले लोगों के लिए नौकरी के अच्छे आसार हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति मकर और वृश्चिक राशि वाले लोगों को मिलेगी। यहां जाने अपनी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहेगा।आज चन्द्रमा शुक्र के साथ वृषभ राशि में है व अनुराधा नक्षत्र है। सूर्य बुध तथा गुरु मेष में हैं। अभी शनि कुम्भ व मङ्गल मिथुन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, वृश्चिक व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज वृषभ व मिथुन राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मिथुन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज इस राशि में सूर्य ,बुध व गुरु तथा द्वितीय चन्द्रमा जाँब में बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है।धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।सुंदरकांड का कम से कम एक बार पाठ करें

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन पॉलिटिक्स के लिए सफलता का है। बिजनेस में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे।सफेद व नीला रंग शुभ है।तुलसी का पेड़ लगाएं।गाय को पालक खिलाएं व गुड़ का दान करें।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

सूर्य एकादश तथा शुक्र द्वादश का होकर व्यवसाय के लिए शुभ है। आज के दिन दशम गुरु व चन्द्रमा बिजनेस के लिए अनुकूल है। जांब में स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

सूर्य इसी राशि से दशम ,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि वृष में शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।शिव उपासना करें। आज शनि के द्रव्य काले उड़द का दान करें।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

गुरु अष्टम व सूर्य इसी राशि से नवम भाव में रहेंगे।शुक्र वाहन क्रय करने के लिए शुभ है। शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।उड़द व गुड़ का दान करें।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

सूर्य इसी राशि से अष्टम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे। सप्तम गुरु व वृष का शुक्र लव लाइफ के लिए लाभकारी है।खष्ठम शनि भी मंगलमय है जो पॉलिटिक्स में सफलता देगा। विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।राजनीतिज्ञों से लाभ हो सकता है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में होकर परिवार के लिए शुभ फलदायक हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। सुंदरकांड का पाठ करें।मित्रों का सहयोग मिलेगा।नीला व बैगनी रंग शुभ है।व्यय पर नियंत्रण रखें। किसी शिव मंदिर में भगवान का जलाभिषेक करें।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

चन्द्रमा इसी भाव से सप्तम में रहकर प्यार व अन्य रिश्ते संबंधों में भावुकता देंगे। गुरु पँचम संतान व शिक्षा के लिए मंगलमय है।आज का दिन यात्रा के लिए सफलता का है ।मकर का शुक्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।नारंगी व पीला रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

सूर्य पंचम में है। आज खष्ठम गोचररत है। परिवार में संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है।गेंहू व गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

सूर्य मेष -तथा शुक्र चन्द्रमा पंचम में हैं। आफिस में वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है।शिक्षा में सफलता मिलेगी। जाँब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।बैगनी व सफेद रंग शुुभ है। सूर्य तृतीय तथा शुक्र-चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में लाभ देंगे।शनि इसी राशि में है। व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे। तिल का दान शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे होगा आकस्मिक धनलाभ. लक्ष्मी, बुधादित्य, शोभन और सर्वाअमृत योग के बनने से फॉरेन क्लाइंट से बिज़नेस में आपको प्रॉफिट हाथ लग सकता है, आपको कोई नया आर्डर उनकी पहचान से मिल सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

गुरु द्वादश धार्मिक यात्रा देगा।जाँब में उन्नति होगी। शुक्र घर व मकान के लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।नारंगी व लाल रंग शुभ है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 24 अप्रैल 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Spaka News
Next Post

 हिमाचल में बनेठी के बोहल गांव में खेत में भ्रूण मिलने से सनसनी ................

Spaka Newsसिरमौर : थाना सदर नाहन के अंतर्गत बनेठी पंचायत के बोहल गांव में रविवार को एक अज्ञात भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह भ्रूण नाहन-कुमारहट्टी हाईवे से कुछ ही दूरी पर खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण को […]

You May Like