विधायक निधि से नवनिर्मित भवन को किया जनता को समर्पित
हमीरपुर
विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत उखली में विधायक निधि से नवनिर्मित महिला मंडल भवन उखली का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस महिला मंडल भवन को बनाने के लिए विधायक आशीष शर्मा ने विधायक निधि से तीन लाख रुपए की राशि जारी की है। जबकि इस भवन को बनवाने के लिए पंचायत के पूर्व उपप्रधान एवं वर्तमान प्रधान के पति स्व. रमन शर्मा ने अपनी मलकीयत भूमि दान दी है।
इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने समस्त महिला मंडल एवं क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अब गांव के सामाजिक कार्यक्रम यहां आयोजित किए जा सकते हैं एवं सामाजिक कार्यक्रम में प्रयोग होने वाले सामान को महिला मंडल के इस भवन में रख सकते हैं। इससे पहले ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। विधायक ने भूमि दानकर्ता स्वर्गीय रमन एवं समस्त परिवार का भी इस महादान के लिए आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधायक निधि से लगातार काम पूरे विधानसभा क्षेत्र में चले हुए हैं। कुछ कार्य पूरे कर जनता को समर्पित कर दिए हैं जबकि कुछ का कार्य अभी चला हुआ है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनता की समस्याएं सुनी व मौके पर निपटारा किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, स्थानीय पंचायत प्रधान भोली शर्मा, उपप्रधान सुशील शर्मा, स्वाति जार, अमित शर्मा, बूथ अध्यक्ष विद्यासागर, संजय, विनोद कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।











Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/ph/register?ref=IU36GZC4
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.