जेसीबी लोडर के नीचे दबने से मैकेनिक की मौत

Spaka News

हिमाचल के देहरा उपमंडल के तहत सुनहेत में एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी मैकेनिक की मौत हो गई। मिलीजानकारी के अनुसार राजेन्द्र (40) निवासी दोदरा (बैह टोंटा) सुनहेत में स्पेयर पार्ट दुकान व मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार शाम को वह दुकान पर जेसीबी मशीन की रिपेयर कर रहा था। उस समय जेसीबी का लोडर ऊपर उठा हुआ था और उसका सहयोगी भी साथ काम कर रहा था। इस दौरान जेसीबी का लोडर अचानक नीचे आ गया जिसके नीचे राजेंद्र दब गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए तुरन्त सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *