Breaking news : करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम ने सुंदरनगर के निजी होटल में लगाया फंदा

Spaka News

करसोग के पूर्व विधायक मस्तराम ने सुंदरनगर के एक निजी होटल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार को 73 साल के मस्तराम सुंदरनगर के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है व शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि पूर्व विधायक द्वारा ये खौफनाक कदम क्यों उठाया गया। बता दें कि दिवंगत मस्तराम दो बार करसोग के विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस से टिकट मिलने पर 1993 व 2003 में वह करसोग विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पूर्व विधायक ने रविवार शाम को एक निजी होटल में कमरा लिया था। सोमवार को 12 बजे उन्होंने चैकआउट करना था। काफी देर तक जब कमरे से कोई बाहर नही आया तो होटल प्रबंधन ने दरवाजा खोलने की कोशिश की।

कमरे से जब कोई रिस्पांस नहीं आया तो दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर जाने पर पाया कि पूर्व विधायक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सुंदरनगर के डीएसपी दिनेश कुमार ने विधायक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 


Spaka News