हिमाचल : पति पत्नी ने जहर खा कर दी जान, एक साल पहले हुई थी शादी………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत बेहड़वीं गांव में पति-पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। मृतक प्रीति पत्नी विनोद कुमार व  विनोद कुमार पुत्र विक्रम सिंह गांव बेहड़वीं डाकघर सुलखान तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रहने वाले थे। विनोद कुमार राज्य बिजली बोर्ड में टीमेट के पद पर सेवारत था। विनोद और प्रीति की शादी को अभी करीब एक साल हुआ था। दोनों ने बुधवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबयीत बिगड़ गई। परिजनों को जब दोनों के जहरीला पदार्थ निगलने की बात का पता चला तो वे उन्हें सिविल अस्पताल भोरंज ले गए।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया। हमीरपुर मेडिकल कालेज में उनकी नाजुक हालत को देखकर बेहतर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। जहां गुरुवार देर रात दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने किस कारण आत्महत्या की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।


Spaka News