हिमाचल : तेज धार हथियार से व्यक्ति की हत्या,सिर पर मिले चोटों के निशान………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 Murder In Nalagarh हिमाचल के ऊना जिला में गोली मार कर व्यक्ति की हत्या के बाद अब सोलन जिला औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है।

मामला नालागढ़ में औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी से सामने आया है। मृतक व्यक्ति प्रवासी है उसकी पहचान भूखन पुत्र घासी निवासी थेरिया सलेहपुर ज़िला रामपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर तेज धार हथियार के घाव हैं। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में मृतक व्यक्ति के बेटे मनोज ने बताया कि वह अपने पिता के साथ झाड़ माजरी स्थित किराये के मकान में रहता है। बुधवार दोपहर को जब वह कमरे में आया तो, उसका पिता भूखन लहुलुहान अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ है। उसने अपने घायल पिता को तुरंत बद्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए शव नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। बता दें कि आज दोपहर को ही जिला ऊना के चिंतपूर्णी में एक व्यक्ति की कुछ लुटेरों ने घर में घुस कर गोली मार हत्या कर दी थी। एक ही दिन में दो हत्यायों से हिमाचल में दहशत का माहौल बनता जा रहा है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : शातिरों ने महिला को लगाया साढ़े 9.55 लाख रुपए का चूना,विदेश से आए पार्सल के नाम पर ठगी,पढ़े पूरी खबर

Spaka Newsऊना जिले के उपमंडल अम्ब के तहत आते एक गांव की महिला ने उसके साथ साढ़े 9 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसे एक फोन […]

You May Like