हमीरपुर में बड़ा सड़क हादसा, हिस्सों में कटा वृद्ध महिला का शरीर, ड्राइवर फरार

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हमीरपुर:  हिमाचल प्रदेश के शिमला से सुबह सवेरे दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आने के बाद अब सूबे के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्थित भोटा के पास पड़ते टियाले दा घट के कैंची मोड़ के पास हुए इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
तीन हिस्सों में बंट गया शरीर
आपको बता दें कि यह हादसा इतना अधिक दर्दनाक था कि हादसे का शिकार हुई बुजुर्ग महिला का शरीर तीन टुकड़ों में बंट गया। बताया जा रहा है कि कोई अज्ञात वाहन महिला के शरीर को रौंदता हुआ घटनास्थल से फरार हो गया।

95 साल की थी- जान गंवाने वाली महिला

जान गंवाने वाली महिला का नाम बर्फी देवी बताया गया है, जिनकी उम्र 95 साल थी। मूल रूप से भैल पंचायत के टिबड़ा गांव की रहने वाली बर्फी देवी अपने रिश्तेदार के यहां चौकड़ गांव में निवासरत थीं।

सैर करने निकली थीं बर्फी देवी

आज सुबह सवेरे जब रोजाना की तरह वो सैर करने के लिए निकली हुई थीं, तभी अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना अधिक दर्दनाक था कि उनका शरीर मौके पर ही तीन टुकड़ों में बंट गया और उनकी मौके पर ही जान चली गई।
हादसे का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को समेट कर अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही इस सम्बन्ध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।


Spaka News
Next Post

राज्यपाल ने राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ किया

Spaka Newsराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आठवें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारम्भ किया। पुस्तक मेला सेंटर फार आर्ट एंड रीडरशिप केंद्र (ओकार्ड इंडिया), हमालय साहित्य, संस्कृति एवं पर्यावरण मंच व नगर निगम शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह […]

You May Like