चंडीगढ़ मंडी फोरलेन बाईपास टनल का बड़ा हिस्सा धंसा, बड़ा हादसा टला……..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चंडीगढ़-मंडी बाइपास फोर लेन की नवनिर्मित सुरंग का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। घटना के वक्त अंदर काम नहीं चल रहा था। कुछ घंटे पहले ही पचास मजदूर कार्य में लगे हुए थे। जो शिफ्ट के बाद बाहर आ गए थे। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

एसडीएम रितिका जिंदल का कहना है कि टनल में एंड का हिस्सा धंसने की सूचना है। हादसे के वक्त अंदर काम नहीं चल रहा था। किसी के घायल होने या अंदर फंसे होने की सूचना नहीं है।


Spaka News