तेंदुए की दहशत: CCTV में कैप्चर हुआ, फुटेज सामने आने के बाद घरों में कैद हुए लोग……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला के झंझीड़ी में रात के समय तेंदुआ दिखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। रात के साढ़े 8 बजे तेंदुआ पहले घर के आंगन से दबे पांव पहुंचा, इसके बाद दूसरी जगह शिकार के लिए घात लगाई। सभी होली का जश्न मनाकर देर रात घर लौट रहे थे। गनीमत यह रही कि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया। तेंदुए की चहलकदमी घर के साथ लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। लोगों में खौफ का माहौल है। 

झंझीड़ी के रहने वाले विशाल ने बताया कि इससे पहले भी यहां एक दो बार तेंदुआ दिखा था, जिस वजह से लोगों में डर है। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उम्मीद है प्रशासन जल्द से जल्द इसे पकड़ेगा। ताकि यह किसी को नुकसान न पहुंचा सके।

शिकार की तलाश में घूम रहा तेंदुआ

स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां पैट डॉग के अलावा आवारा कुत्तों की संख्या भी ज्यादा है। जिस वजह से तेंदुआ शिकार करने आया होगा। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द वन विभाग की टीम को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

शिमला में बीते कुछ समय से तेंदुए को कभी सड़कों पर तो कभी घर के आंगन में देखा जा रहा है। पहले भी छोटे बच्चों को तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। बीते वर्ष शिमला के कृष्णा नगर में एक बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया था, जिसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने हिंसक तेंदुए की तलाश शुरू की और उसे पकड़ा। वन विभाग द्वारा कई जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं कि लोगों को इस तरह के हिंसक जानवरों से कैसे सावधानी बरतनी चाहिए।


Spaka News
Next Post

IGMC के नए OPD ब्लॉक का उद्घाटन किया :CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में एक ही जगह पर मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं, पढ़ें पूरी खबर...

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां इंदिरा गांधी राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय (आईजीएमसी) के नए ओ.पी.डी. ब्लॉक में लगभग 30.90 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ट्रॉमा ब्लॉक का लोकार्पण किया।ट्रॉमा ब्लॉक के इस बहुमंजिला भवन में फिजियोथैरेपी वार्ड, स्पेशल वार्ड, आपातकालीन चिकित्सा इकाई, गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) […]

You May Like