शिमला के शोघी के समीप NH पर एक दर्दनाक हादसा ,चलती गाड़ी पर चट्टान गिर

Spaka News

राजधानी शिमला के शोघी के समीप NH पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक चलती गाड़ी पर चट्टान गिर गयी, जिस कारण 2 लोग घायल हो गए। तो वहीं घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों को शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

हादसा आज देर शाम यानि 23 सितम्बर को हुआ है। वाहन को पूरी तरह से क्षति पहुंची है, और चट्टान का आकार भी काफी बड़ा है। गनीमत है कि कार नीचे नहीं गिरी और घायलों की वहाँ से समय पर निकाल लिया गया।ऐसे मौसम में यात्रा करना कितना खतरनाक हो सकता है । 


Spaka News