हिमाचल : दुकान चलाने वाले युवक पर चाकू से हमला, मुंह और सिर पर आई चोटें, किया लहूलुहान………..

Spaka News

कुल्लू : मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर पारला भुंतर में एक युवक पर चाकू से हमला होने की खबर है। शिकायत पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, व्यक्ति को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक घायल खनू राम (25) ने पुलिस को बताया कि वह पारला भुंतर में चिकन की दुकान करता है। रोज की वो अपनी दुकान बंद कर रेहड़ी पर मोमोज खाने गया। इसी दौरान करण, कृष्ण व उसकी माता ने गाली- गलौज करने लगे। इस दौरान हमलावर कृष्णा ने चाकू से उस के सिर पर हमला कर दिया। 

वहीं, कर्ण व उसकी माता भी चाकू से हमला करने लगे। इस दौरान वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आईपीसी की धारा 324, 504,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


Spaka News