ITBP जवान ने तीन साथियों पर फायरिंग कर किया घायल, फिर खुद को गोली मारकर दी जान…

Spaka News

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने शनिवार को अपने तीन साथियों को गोली मारकर घायल कर दिया और Iफिर खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घटना उधमपुर जिले के देविका घाट सामुदायिक केंद्र में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई।

समाचार एजेंसी के अनुसार कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने अपने सहयोगियों को गोली मार दी, जिससे एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। 8वीं बटालियन सूत्रों के मुताबिक कांस्टेबल बल की 8वीं बटालियन से संबंधित था और वर्तमान में सुरक्षा कर्तव्यों के लिए जम्मू-कश्मीर में तैनात आईटीबीपी की दूसरी तदर्थ बटालियन की ‘एफ’ कंपनी में प्रतिनियुक्त था।बल अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।


Spaka News