कांगड़ा : कलियुगी पति ने तंत्र विद्या के नाम पर दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से दु.ष्कर्म किया..

Spaka News

हिमाचल के कांगड़ा जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां तांत्रिक विद्या से इलाज के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। बड़ी बात यह है कि महिला के साथ उसके पति और तांत्रिक ने दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। दरअसल, मामला कांगड़ा जिला के पुलिस थाना खुंडियां से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और उसके तांत्रिक दोस्त पर उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति एक फैक्ट्री में काम करता है और वहीं पर एक किराये के कमरे में अपने एक अन्य दोस्त के साथ रहता है। पांच अक्तूबर की शाम को वह अपने पति के पास उसके किराये के कमरे में गई थी। इस दौरान शाम को खाना खाने के बाद उसके पति ने बताया कि उसके साथ रहने वाला दोस्त एक तांत्रिक भी है और लोगों का ईलाज करता है। पति ने कहा कि दोस्त से मैं तुम्हारा भी ईलाज करवा देता हूं। खाना खाने के बाद पति के तांत्रिक दोस्त ने उसके सामने कुछ मंत्र पढ़े। उसके कुछ देर बाद वह तीनों कमरे में सो गए। इसी बीच उसके पति ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में पति के तांत्रिक दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना से आहत महिला सुबह ही अपने घर वापस आ गई और अपनी जेठानी को इस बारे में बताया।

जिसके बाद जेठानी के साथ महिला ने पुलिस थाना खुंडियां में पहुंचकर पति और उसके तांत्रिक दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spaka News