हिमाचल : महज 4 घंटों में करोड़पति बना करियाना व बर्तन की दुकान चलाने वाला शख्स , जानें सफलता का राज

Spaka News

महज चार घंटे में कोई साधारण सा व्यक्ति यदि करोड़पति बन जाए तो इन बातों पर किसी को विश्वास नहीं होगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में कुछ ऐसा ही हुआ है।

सुंदरनगर, महज चार घंटे में कोई साधारण सा व्यक्ति यदि करोड़पति बन जाए तो इन बातों पर किसी को विश्वास नहीं होगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल सुंदरनगर के सलापड़ का कुलदीप गुप्ता चार घंटे मे एक करोड़ रुपए का मालिक बन गया। ये सब कुलदीप गुप्ता ने इंडियन प्रीमियर लीग के पंजाब और लखनऊ के बीच शुक्रवार रात हुए मैच में जीते हैं। माय सर्कल इलेवन में पहला पुरस्कार एक करोड़ रुपए था। इस मैच में लाखों क्रिकेट प्रेमियों ने दांव लगाया था। लेकिन लाखों लोगों के बीच कुलदीप गुप्ता नें एक करोड़ रुपए चंद घंटों में जीत लिए।

शनिवार को 1 करोड़ की राशि जीतने वाले कुलदीप गुप्ता ने बताया कि एक करियाना और बर्तन की छोटी सी दुकान करता है। वो अक्सर दोस्तों को माय सर्कल इलेवन खेलते हुए देखा करते थे। 4 दिन पहले ही उन्होंने अपने मोबाइल फोन में माय सर्कल इलेवन को डाउनलोड किया था। शुक्रवार शाम मैच शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले 49 रुपए लगाकर बतौर एंट्री फीस जमा करवाई। चार घंटे उसने ये मैच देखा भी नहीं, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में अपने मोबाइल पर नजर बनाए रखी। जैसे ही उसका रैंक पहले नंबर पर आया तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ कि उसने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। कुलदीप गुप्ता बार बार अपने मोबाइल में इनामी राशि का आकलन करता रहा और अपने दोस्तों के माध्यम से उसने इस बात की पुष्टि करा ली कि उसने एक करोड़ की राशि जीत ली है। वही उन्होंने बताया कि वह जीती हुई राशि से अपने व्यापार को आगे बढ़ाएंगे।


Spaka News