हिमाचल : भाभी की दुपट्‌टे का फंदा बना पंखे से झूल गया युवक

Spaka News

बिलासपुर जिले के घुमारवीं में युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। युवक अपनी भाभी के दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। उसका भाई और परिवार के सदस्य उसे अस्पताल भी ले गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान सुनील कुमार (29) पुत्र तिलकराज निवासी पंतेहड़ा के तौर पर हुई है। यह क्षेत्र घुमारवीं क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस द्वारा परिजनों से की गई पूछताछ पर मृतक के भाई ने बताया कि रविवार रात करीब 8:00 बजे सुनील जाहू से काम करके घर लौटा था, जिसके बाद से वह अपने कमरे में ही था। इस बीच सुनील के भाई के बेटे अक्षय ने उसे कमरे में जाकर खाना भी दिया था।

रात करीब जब 8:30 बजे मृतक सुनील के भाई ने अपनी पत्नी व बच्चों के संग खाना खाने के बाद मकान के बाहर की लाइट बंद की तो उन्होंने सुनील के कमरे की लाइट जली हुई देखी। उन्होंने खिड़की के कमरे के अंदर देखा तो सुनील छत पर लगे पंखे से लटका हुआ था, जब उसने भागकर अंदर जाने की कोशिश की तो दरवाजा नहीं खुला, क्योंकि कुंडी अंदर से बंद थी।

मृतक के भाई के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग यहां पर एकत्रित हो गए। जिन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और फिर कमरे के अंदर प्रवेश किया। जहां उन्होंने दुपट्टे से लटके सुनील कुमार को नीचे उतारा और आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर चले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सुनील कुमार की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *