शिमला:- IGMC शिमला में एक सजायाफ्ता कैदी की मौत हो गई। इस कैदी को कंडा जेल से 15 सितंबर की रात IGMC उपचार के लिए जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक कैदी लाईलाज बीमारी का मरीज़ भी था। कैदी जिला चंम्बा का था और ND&PS act में 7 मार्च 2023 से कंडा जेल शिमला में 2 साल की सज़ा काट रहा था। स्थानीय पुलिस आगामी कार्यवाही अमल में ला रही है। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
IGMC में सजायाफ्ता कैदी की ईलाज के दौरान मौत, ND&PS act में कंडा जेल में काट रहा था दो साल की सजा.
