शिमला चंडीगढ़ NH पर HRTC बस सेवा बहाल।

Spaka News

दिनाँक 10 जुलाई, 2023 को परवाणु चक्की मोड़ पर सड़क धसने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम ने एहतियातन 11 जुलाई, 2023 को रात की शिमला से चण्डीगढ़, दिल्ली जाने वाली बसों का प्रचालन स्थगित कर दिया गया था। लेकिन अब सड़क का मार्ग ठीक कर दिया गया है। अतः हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों का संचालन दिनाँक 12 जुलाई, 2023 प्रातः से निर्धारित समय पर हो रहा है।


Spaka News