हिमाचल में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई HRTC बस,परिचालक घायल…………

Spaka News

हमीरपुर से दियोटसिद्ध जा रही निगम की बस सोमवार सुबह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस का  परिचालक घायल हुआ है, जबकि अन्य सवारों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं घायल परिचालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमीरपुर डिपो की एचआरटीसी बस दियोटसिद्व वाया बाडी, फरनोल होकर जा रही थी। इसी दौरान बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।

गनीमत यह रही कि बस खाई से ऊपर ही पेड़ से टकराने के बाद रूक गई नहीं तो एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में ओकार राणा, अश्वनी कुमार ने बताया कि एचआरटीसी की बस में तकनीकी खराबी आने से यह हादसा हुआ है। 


Spaka News