दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की गई जान दूसरा घायल …….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शिमला के ठियोग हाटकोटी नेशनल हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह गाड़ी रोहड़ू से शिमला की तरफ जा रही थी। हादसा दोचाी के पास हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक कार में दो लोग सवार होकर रोहड़ू से शिमला की ओर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही कार दोची के पास पहुंची तो चालक ने अचानक से कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया गया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रेस्क्यू किया और खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इस दौरान एक व्यक्ति जसविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दूसरे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसे रोहड़ू अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, मृतक जसविंदर सिंह ननखड़ी रामपुर का रहने वाला था। बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। दुर्घटना के क्या कारण रहे हैंए फिलहाल इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मैकेनिकल टीम को मौके पर बुलाया गया है। मृतक व्यक्ति के परिजनों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों की समीक्षा की

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान, हिमाचल के गठन के 75 वर्षों के आयोजन और विशेष टीकाकरण अभियान के दृष्टिगत सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक की […]

You May Like