Himachal : HRTC की बस हुई हादसे का शिकार, ड्राइवर और कंडक्टर घायल

Spaka News

चौपाल उपमंडल में शनिवार को एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में ड्राइवर व कंडक्टर घायल हुए हैं।जानकारी के मुताबिक करीब 10 बजे चौपाल से 4 किलोमीटर दूर दता मोड़ के समीप एक एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में ड्राइवर व कंडक्टर सवार बताए जा रहे हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। जानकारी है कि यह बस चौपाल से 7/8 किलोमीटर दूर बमराड लोकल रूट पर चौपाल से जा रही थी।

ज्ञात हुआ है कि बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था। बता दें कि बमराड लोकल रूट से इस बस में कर्मचारी व स्कूल के बच्चे भी जाते हैं। फ़िलहाल पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।


Spaka News