HRTC बस हादसे का शिकार,सवारी उतार रही एचआरटीसी बस को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर,पढ़े पूरी खबर ….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल पथ परिवहन निगम की नगरोटा बगवां डिपो की वोल्वो बस पानीपत के समालखा में हादसे का शिकार हुई है। हादसे में करीब 12 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें एक लड़की के पैर में गंभीर चोट आई है। हादसा आज सुबह छह बजे के करीब उस वक्त हुआ जब मैक्लोडगंज से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस के चालक ने बस को सर्विस लेन में शौचालय जाने के लिए खड़ा किया तो पीछे से एक इंटर सिटी टूरिस्ट बस ने उसे जोरदार टक्कर दे मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एचआरटीसी बस का पिछला हिस्सा और इंटरसिटी टूरिस्ट बस का आगे वाले हिस्से के पखच्चे उड़ गए। दोनों बस काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगते ही बस हाइवे पर दूसरी ओर एक 14 टायरा ट्रक से जा भिड़ी।

हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने दोनों बसों में बैठी सवारियों के लिए राहत कार्य शुरु किया। दोनों बसों की सवारियों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना कंट्रोल रुम में दी। सूचना मिलते ही एंबूलेंस मौके पर पहुंची। घायल सवारियों को बाहर निकालने के बाद खून से लथपथ लोगों तुरंत इलाज के लिए अस्पतालों के लिए लेकर दौड़ा गया। कुछ को सिवाह स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ को पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया। कुछ सवारियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे में करीब 12 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करवाया।


Spaka News
Next Post

राजभवन शिमला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

Spaka Newsअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज राजभवन शिमला में आयुष विभाग एवं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रोफेसर डॉ. सत्य प्रकाश की अगुवाई […]

You May Like