बिग ब्रैकिंग न्यूज़ : हिमाचल में HRTC बस हादसे की शिकार, 23 यात्री घायल, दो घंभीर

Spaka News

शिमला : हिमाचल की राजधानी में हीरानगर के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के खाई में लुढ़कने का समाचार मिला है। ये बस शिमला से नगरोटा बगवां जा ही थी। हादसे में 23 यात्री घायल हुए हैं, जबकि दोपहर 3 बजे तक दो यात्रियों के बस में ही फंसे होने की सूचना मिल रही है। हादसा दोपहर 2ः20 बजे होने की सूचना है।

घायलों को आईजीएमसी शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा अपने ही स्तर पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था। हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। करीब पौने घंटे से दो यात्री बस में फंसे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि ये बच्चे हैं। फिलहाल जानी नुकसान की खबर नहीं है। अलबत्ता ये भी बताया जा रहा है कि 23 में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं।


Spaka News