Horoscope : 16 अगस्त 2020 का राशिफल

Spaka News

मेष राशि: पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी

स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अधिक खाना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। दांपत्य जीवन में सुख का एहसास होगा।

वृषभ राशि: भागदौड़ के काम करते समय सावधानी रखें

नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुल रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपको भागदौड़ के काम करते समय सावधानी रखना है। पारिवारिक जीवन में सदस्यों के साथ मनमुटाव समाप्त होगा।

मिथुन राशि: नौकरीपेशा को काम की अधिकता रहेगी

आपके लिए यह सप्ताह अच्छे समाचार लेकर आ रहा है। कोई बड़ी योजना साकार होने वाली है। नौकरीपेशा को काम की अधिकता रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आएगा।

कर्क राशि: किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी

मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं तो इस सप्ताह आपको शांति रहेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपको भविष्य में सपोर्ट करेगा।

सिंह राशि: आय के नए स्रोत विकसित करेंगे

आर्थिक स्थिति के लिए समय अच्छा है। आय के नए स्रोत विकसित करेंगे। आजीविका के नए साधनों से धन अर्जित करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

कन्या राशि: आत्मविश्वास और उर्जा में बढ़ोतरी होगी

आपके आत्मविश्वास और उर्जा में बढ़ोतरी होगी, इसका कारण है आपके किसी बड़े काम का पूरा हो जाना। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बिलकुल कर सकते हैं।

तुला राशि: रूका हुआ धन तो प्राप्त होगा

आर्थिक स्थिति सुखद मोड़ पर है। आपको रूका हुआ धन तो प्राप्त होगा ही, नया निवेश भी कर सकते हैं। किसी बात पर अनिर्णय की स्थिति रहेगी।

वृश्चिक राशि: पारिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा

आजीविका के साधनों में कमी आने के संकेत हैं इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस के विस्तार का प्लान तैयार रखें, जल्द ही मौका मिलेगा। पारिवार और दोस्तों का सहयोग मिलगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि: सम्मान, प्रतिष्ठा और सुख में वृद्धि होगी

आपके सम्मान, प्रतिष्ठा और सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक संकटों से इस सप्ताह बाहर आ जाएंगे और बचत करने की स्थिति रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक ही रहेगा।

मकर राशि: दांपत्य जीवन सुखद रहेगा

नौकरीपेशा को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है। नया प्रसंग आ सकता है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में आपका महत्व बढ़ेगा।

कुंभ राशि: प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की केयर करना आवश्यक

किसी बात पर यदि क्रोध आए तो धैर्य रखें। परिवार में भाई-बहनों के साथ विवाद की स्थिति भी बन सकती है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की केयर करना आवश्यक होगा।

मीन राशि: माता-पिता का पूर्ण सहयोग रहेगा

पारिवारिक जीवन शानदार रहेगा। संतान पक्ष और माता-पिता का पूर्ण सहयोग रहेगा। जीवनसाथी के साथ निजी संबंध यादगार रहेंगे। नया प्रेम संबंध प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


Spaka News