दर्दनाक हादसा :सड़क किनारे चल रहे युवक को रौंदकर वाहन चालक फरार………..

Spaka News

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त 33 वर्षीय किशोरी लाल उर्फ डैनी पुत्र दिलाबर सिंह निवासी पंचायत भवारना गांव कंडाहर पंचरुखी के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी लाल कालू दी हट्टी के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद डाला तथा मौके से फरार हो गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। उधर, डीएसपी गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा फरार चल रहे वाहन चालक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *