हिमाचल की बेटी ने स्कीइंग में कांस्य पदक जीत रच दिया इतिहास………………

Spaka News

मनाली निवासी भारतीय स्कीइंग एथलीट आंचल ठाकुर ने यूरोप के मांटेनीग्रो देश में भारत का नाम रोशन किया है। आंचल ठाकुर ने मांटेनीग्रो के शहर कोलासिन में अंतर्राष्ट्रीय स्की महासंघ अल्पाइन स्की प्रतियोगिताओं में कांस्य पदक जीतकर फिर से इतिहास दोहराया है। इस उपलब्धि के साथ आंचल 2018 में अपने पहले ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय पदक के बाद दूसरा पदक जीतने वाली पहली भारतीय स्की एथलीट बन गई है।

भारतीय स्कीइंग एथलीट आंचल ठाकुर ने इससे पहले जनवरी 2018 में तुर्की में अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कीइंग में भारत का वह पहला पदक था। आंचल की इस उपलब्धि से मनाली में खुशी की लहर है। आंचल के पिता रोशन ठाकुर ने बताया कि आज उनकी बेटी ने फिर से इतिहास रचा है। रोशन ठाकुर ने बताया कि आंचल ने मांटेनीग्रो के शहर कोलासिन में अंतर्राष्ट्रीय स्की महासंघ अल्पाइन स्की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है।

रोशन ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। बेटी ने दूसरी बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाली व हिमाचल सहित भारत का नाम रोशन किया है। उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बेटी आंचल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मैडल जीतने के लिए बधाई दी है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *