शिमला: दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थन में हुए युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल न होने पर पार्टी ने युवा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमृतपाल सिंह लाली न युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदुपति ठाकुर समेत 110 पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। भारतीय युवा कांग्रेस ने हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश और विधानसभा पदाधिकारियों पर कार्रवाई करते हुये मौजूदा जिम्मेदारियों से पदमुक्त किया है। इस कड़ी में 55 प्रदेश पदाधिकारियों और 55 विधानसभा के अध्यक्षों को पदमुक्त किया गया है। दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में मौजूद नहीं होने और संगठन के प्रति गैर गंभीर दृष्टिकोण के कारण युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली ने जारी ये पत्र जारी किया है।
भार मुक्त किए गए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष रजनीश मेहता, महासचिव अंकुश ठाकुर, राहुल चौहान, बलविंद्र कंवर, देवेंद्र राजटा, दोरजे अंगरूप, कंवर सिंह,सौरभ कटोच, पंकज मिन्हास, राकेश कुमार, सचिव कंवर, सचिन ठाकुर, शशि कपूर, विजेंद्र पंडित, विनय हेटा, सौरभ शर्मा, विजय ठाकुर, विशाल नेगी और सुक्रांत भाटिया शामिल हैं। सचिवों में अजय राणा, अमृत सिंह, अरिकेश, आजाद गुमरा, अश्वनी शर्मा, दलीप सिंह चौहान, गगनदीप, हेमराज ठाकुर, इशान सिंघा, समलेश कुमार, करणजीत अत्री, कुलदीप ठाकुर, महेश्वर, मनीष चौहान, मनीष ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, नितिश कुमार, नितिश राणा, पंकज कपूर, पुनीत राणा, ऋषभ कौल, रितेश आजाद, रोहित सिंह, सचिन ठाकुर, तेजेंद्र ठाकुर, विकास लठ्ठ, विकास शर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर और वीरेंद्र सिंह को हटाया गया है। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद से नितिन हांगटा, पवन, प्रथम लखनपाल और समर सिंह राणा हटाए गए हैं।





