हिमाचल : फिल्मी स्टाइल में फ़ोन पर आग लगाने के धमकी , पल भर में अंजाम देते हुए बाइक राख …….

Spaka News

सुंदरनगर : उपमंडल के डैहर चौकी के तहत ग्राम पंचायत जाम्बला के अप्पर चम्बा में सड़क किनारे पार्क बाइक को एक युवक द्वारा आग के हवाले करते हुए राख कर दिया गया। वही पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक मालिक सुनील कुमार गांव नमोल अपने दोस्त के घर ड्रिल मशीन देने गया हुआ था और उसी दौरान जब उसने बाइक सड़क किनारे लगाई तो एक युवक अरुण कुमार निवासी चम्बा ने उसे फ़ोन कर उसकी बाइक को आग लगाने की बात कही। जब बाइक मालिक सुनील कुमार सड़क में पहुंचा तो देखा कि उसकी बाइक में अरुण कुमार ने आग लगा दी थी और वह खुद भी मौके पर ही उपस्थित था और बाद में वहां से भाग गया। जिसके बाद बाइक मालिक ने इस मामले की सूचना डैहर पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची डैहर पुलिस ने पाया कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *