हिमाचल : कभी स्कूल नहीं गए माता-पिता, बिटिया टॉप रैंकिंग IIT में पढ़ेगी……

Spaka News

लाहुल-स्पीति : जिस लड़की के माता-पिता कभी स्कूल नहीं गए, उस बेटी ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा के एसटी वर्ग में पूरे देश में 70वीं रैंक हासिल की है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति के छालिंग गांव की सोनम अंगमो को अब देश के टॉप आईआईटी में प्रवेश मिलना तय है।
सोनम अंगमो ने पांचवीं तक की पढ़ाई राजकीय प्राथमिक स्कूल छालिंग से की है। इसके बाद अंगमो ने स्पीति के लरी नवोदय स्कूल में दाखिला पाया। 10वीं की पढ़ाई के बाद जेएनवी कुल्लू से 12वीं की परीक्षा पास की। उसके बाद जेईई मेन की परीक्षा दी और असंभव सी लग रही चुनौती को संभव कर दिखाया। एडवांस परीक्षा की रैंकिंग के आधार पर दावा किया जा रहा है कि सोनम अंगमो को टॉप-5 आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। वहीं, माता-पिता को अपनी बेटी की सफलता पर गर्व तो है लेकिन उन्हें यह पता नहीं कि आईआईटी क्या है। उन्हें बस यह पता है कि अब उनकी बेटी इंजीनियर बन सकती है। सोनम की इस कामयाबी से छालिंग गांव में खुशी का माहौल है।  इससे पहले उन्होंने जेईई मेन्स की परीक्षा में 98.2 परसेंटाइल हासिल किए थे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *