हिमाचल में दो वाहनों में जोरदार टक्कर, चालक सहित स्कूली बच्चे घायल………..

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक और टैंपो ट्रैवलर में आमने सामने की टक्कर हो गई है। हालांकि, जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

बता दें कि वीरवार को टैंपो ट्रैवलर (HP 01B-0960) बच्चों को स्कूल से लेकर निकली थी। इसी दौरान थाना बरमाणा के अंतर्गत बैरी गुग्गा घाट चौक के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही ट्रक (HP 69-9095) से आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने चालक व बच्चों को ट्रैवलर से बाहर निकाला और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हादसे में संलिप्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, गनीमत रहा कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। टैंपो ट्रैवलर में सवार चालक सहित 2-3 स्कूली बच्चों को चोटें आई हैं। जिनका उपचार किया जा रहा है। दोनों वाहनों को भी ठीक-ठाक क्षति पहुंची है।



Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *