नदी में डूबा हरियाणा का युवक,दोस्तों के साथ आया था रेणुका जी घूमने

Spaka News

श्री रेणुका जी क्षेत्र की जलाल नदी में डूबने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र रामपाल निवासी नारायणगढ़ हरियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ श्री रेणुका जी घूमने आया था। इस दौरान जब वह वापस घर जा रहे थे तो युवक नहाने के लिए जलाल नदी में उतर गया, जबकि उसके दो दोस्त नदी किनारे बैठे हुए थे।

इस दौरान युवक नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गई। वहीं, दोपहर बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, थाना प्रभारी श्री रेणुका जी देवी सिंह नेगी ने बताया कि नदी में डूबने से नारायणगढ़ के युवक की मौत हो गई है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *