मनाली में हरियाणा के युवक की मौत, दोस्तों संग आया था घूमने,जाने पूरा मामला ………….

Spaka News

पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी होने के चलते बाहरी राज्यों से लोग यहां घूमने आ रहे हैं। मनाली में बर्फबारी होने से यहां ठंड पहले से और ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि दोस्तों संग घूमने आए हरियाणा के एक युवक की यहां ठण्ड से मौत हो गई। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है इसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय कुलदीप निवासी हरियाणा अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। यहां उसने माल रोड पर कोल्ड ड्रिंक पी और अचानक उसे ठंड लगने लगी। इसके बाद उसके दोस्त उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले गए यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। उधर एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News