शिमला-कालका हाईवे पर पलटी हरियाणा रोडवेज की बस

Spaka News

शिमला से चंडीगढ़ की तरफ जा रही एक हरियाणा रोडवेज की बस (HR 68A-9770) राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 पर टीटीआर रिजाॅर्ट/होटल परवाणु के समीप सड़क पर पलट गई। बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे, जिनमें से लगभग आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आईं बताई जा रही हैं। घायलों को मौके से उपचार हेतु ईएसआई अस्पताल परवाणु ले जाया गया है। वहीं हादसे कीसूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चालने पर मामला दर्ज कर लिया है।


Spaka News