हिमाचल : दसवीं की छात्रा घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी,नहीं लौटी वापस…..

Spaka News

कुल्लू : हिमाचल में कुल्लू के पतलीकूहल में दसवीं की छात्रा संदिग्ध हालात में गायब हो गई। जब उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो, परिजनों ने इसकी शिकायत पतलीकूहल थाने में दी। शिकायत के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। गत दिवस वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। आसपास तलाशने तथा पूछताछ करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। पतलीकूहल थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Spaka News