हिमाचल : होटल हिमानी में बेहोश मिले कमरे में ठहरे मेहमान,एजेंट मौके से फरार………

Spaka News

सोलन : शहर के मॉल रोड पर स्थित नामी होटल हिमानी में ठहरे कुछ लोग अचेत अवस्था में कमरे में मिले है। होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया कि जर्मनी भेजने के नाम पर काउंसलिंग करने के बहाने एजेंट ने कुछ लोगों को कमरा लेकर यहां ठहराया था।

उधर, होटल कर्मियों ने 108 एंबुलेंस के मदद से बेहोश अवस्था में लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि देर शाम पुलिस थाना में सूचना प्राप्त हुई कि हिमानी होटल में कुछ लोग अचेत अवस्था में कमरे में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खुद भी मौके का मुआयना किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, वहीं पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि किस वजह से ये लोग अचेत हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद ही पता चल पाएगा कि अचेत होने की क्या वजह है। होटल व आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा। वहीं एजेंट सुबह से ही मौके से फरार हैं और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।     


Spaka News