राज्यपाल ने कांगड़ा जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार को कांगड़ा जिले के जोनल अस्पताल धर्मशाला में एकीकृत पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 0-5 वर्ष की आयु के बच्चों को दवा पिलाई।

इस अभियान के तहत कांगड़ा जिले के 1.21 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि लोगों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा कर्मचारी प्रशंसनीय सेवाएं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार का टीकाकरण ऐहतियाती बूस्टर डोज की तरह है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. निपुण जिन्दल, पुलिस अधीक्षक डॉ. खुशाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ एम.एस. डॉ. राजेश गुलेरिया और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 28 फरवरी 2022 Aaj Ka Rashifal 28 February 2022 : आज महीने का आखिरी दिन कैसा रहेगा, पढ़ें अपना राशिफल

Spaka Newsमेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के […]

You May Like