हिमाचल में महंगाई की मार: गैस सिलेंडर 101 रुपए हुआ महंगा,1 दिसंबर से लागू हुआ नया रेट…………

Spaka News

हालांकि, घरेलू गैस के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में लगातार दूसरे महीने व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। इस महीने सिलेंडर 101 रुपए महंगा हो गया है। अब व्यवसायिक गैस सिलेंडर के लिए 2273 रुपए चुकाने होंगे। बता दें कि पिछले महीने यानी नवंबर में व्यवसायिक गैस सिलेंडर के दामों में 267 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस बार नहीं बढ़े। इस महीने भी घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 1002 रुपए चुकाने होंगे । वहीं, नवंबर में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े थे।
घरेलू उपभोक्ताओं को अब सब्सिडी राशि मिलना शुरू हो गई है। अगस्त से केंद्र सरकार ने 31 रुपए की सब्सिडी को लौटाना बंद कर दिया था। भारत सरकार 31 रुपए सब्सिडी जारी करने वाले सॉफ्टवेयर को अपग्रेड कर रही थी। अब सिस्टम को अपग्रेड कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को सब्सिडी की बकाया राशि एक साथ जारी होना शुरू हो गई है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *