आज का राशिफल 8 जुलाई 2022 Aaj Ka Rashifal 8 July 2022: इन राशि वालों को नौकरी में मिलेंगे अच्छे मौके और व्यापार में धन लाभ के संकेत, पढ़ें राशिफल ………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 8 जुलाई को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मन को शान्ति मिलेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कला एवं संगीत में रुचि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। यात्रा पर जा सकते हैं। अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। भाइयों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों से आपसी मनमुटाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में वांछित परिणाम मिलने के योग हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी धैर्य बनाये रखने के प्रयास करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों से परेशान हो सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्‍थिति रहेगी। धर्मकर्म में रुझान बढ़ सकता है। अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता संदिग्ध है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद रहेगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

मानसिक शान्ति के लिए प्रयास सफल होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में अभी कमी रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी प्रॉपर्टी से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अधूरी कार्ययोजना को पूरा करने में सफल रहेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

वाणी में मधुरता रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु क्रोध के अतिरेक से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों एवं गहनों पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार के विस्तार के लिए खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। रहन-सहन में असहज रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

 कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

मन अशान्त हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचने के प्रयास करें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कार्य की स्थिति में सुधार होगा। खर्च अधिक होने से मन परेशान रहेगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मसंयत रहें। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 8 जुलाई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल में फिर पर्यटकों का बवाल, अब पार्किंग के पैसे मांगे तो जड़ दिए थप्पड़..........

Spaka Newsमंडी देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आए दिन बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। ताजा मामला मंडी शहर का है जहां पर वीरवार दोपहर को पंजाब से आए कुछ पर्यटकों ने स्थानीय पार्किंग बॉय को थप्पड़ जड़ दिए। यह […]

You May Like